होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में पुलिस–अपराधी मुठभेड़ कुख्यात फैज खान घायल, एक गिरफ्तार, एक फरार

On: April 3, 2026 10:37 AM
Follow Us:

तरहसी/मेदिनीनगर (पलामू)।
पलामू जिले के पांकी-तरहसी बॉर्डर इलाके में शुक्रवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी फैज खान को पैर में दो गोलियां लगीं, जबकि उसके एक साथी आदर्श कुमार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल फैज खान को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस समय हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फैज खान अपने साथियों के साथ तरहसी-पांकी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम सर्च अभियान चलाने पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इसी दौरान फैज खान घायल हो गया। मौके से पुलिस ने दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार अपराधी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार रात करीब 10:45 बजे मेदिनीनगर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित शताब्दी मार्केट में समीर खलीफा उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में फैज खान और उसके दो अन्य साथियों का नाम सामने आया था। इस मामले में शहर थाना में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल चार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उन्होंने कहा कि फरार अपराधी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उसकी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान स्वयं एमएमसीएच पहुंचीं और घायल अपराधी के इलाज तथा पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

फिलहाल पुलिस पूरे जांच में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment