होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

लूना और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, दो युवक घायल

On: April 2, 2026 10:01 AM
Follow Us:

लेस्लीगंज/पलामू।
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साहद–लोटवा डाल्टनगंज–तरहसी मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लूना सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा।

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के दौरान लूना सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलों का इलाज जारी है।

मृतक की पहचान दुर्गा महतो (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पांडव थाना क्षेत्र के टंडा पथरा गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, दुर्गा महतो गुरुवार सुबह अपनी बेटी के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को वे अपने नाती के लिए लेज-कुरकुरे लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी लूना में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दुर्गा महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल भी सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार संदीप भुइया (17 वर्ष), पिता रामाशीष भुइया, एवं प्रकाश भुइया (16 वर्ष), पिता चित्तू भुइया, दोनों चऊरा बांसडीह गांव के निवासी घायल हो गए। घायल संदीप भुइया ने बताया की वह और उसका दोस्त तरहसी से अपने घर वापस जा रहे थे।

इधर घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा, इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इधर लेस्लीगंज पुलिस मोटरसाइकिल तथा लूना को घटना स्थल से जप्त कर थाना ले गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment