मेदिनीनगर।
शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पटना मुख्य मार्ग पर स्थित इंडियन गैस गोदाम के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद राहगीरों के द्वारा घायल अभिनव वर्मा, (उम्र 27) को एमएमसीएच में भेजा गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल अभिनव वर्मा को पैर में गंभीर छोड़ आई है। परिजनों ने बताया की अभिनव बैरिया चौक पर दूध लेने गया था।
इधर मौक़े का फायदा उठा कर कार चालक मौके का फायदा उठा कर भागने का प्रयास किया किंतु दुर्घटना होने के बाद कार के अगला चक्का फट जाने के कारण घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर हाईवे पर कार चालक अपना कार छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर सदर थाना पुलिस पहुंची तथा कार को जब्त कर लिया।






