होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

कारीहार गांव में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत, दो घायल घायलों का इलाज जारी

On: March 28, 2026 7:42 AM
Follow Us:

पलामू ।
पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीहार गांव में शनिवार दोपहर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान पड़वा निवासी ओमप्रकाश राम (पिता–जोधन राम) एवं मनातू चक निवासी रामशरण दास के रूप में हुई है। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार किशुनपुर पाटन निवासी अमरेश दास की पुत्री अनु कुमारी घायल हो गई है। दूसरी बाइक पर सवार पांकी भरी निवासी विकास कुमार (पिता–गुड्डू राम) भी इस हादसे में जख्मी हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर ओमप्रकाश राम, रामशरण दास और अनु कुमारी सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर विकास कुमार अकेले सवार था। कारीहार गांव पहुंचते ही दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की काफी भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दोपहर करीब 3 बजे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश राम और रामशरण दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनु कुमारी और विकास कुमार का इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment