होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में धूमधाम से मनाई जा रही है रामनवमी, सप्तमी जुलूस के बाद छः मुहान पर रावण दहन

On: March 25, 2026 10:55 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
शहरी क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। बुधवार की रात सप्तमी का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे छहमुहान पर रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

रावण दहन कार्यक्रम में महावीर नवयुवक दल जनरल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पुतले में अग्नि प्रज्वलित की। मौके पर रामनवमी कमेटी के संरक्षक सहित कई पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जैसे ही रावण का पुतला धधक उठा, जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इससे पहले बुधवार रात सप्तमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत शिवाला रोड स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जिसका नेतृत्व राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने किया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ छः मुहान पहुंचा।

जुलूस के दौरान राम भक्तों का उत्साह चरम पर था। जगह-जगह चौक-चौराहों पर गोल बनाकर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने पारंपरिक लाठी खेल के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इन प्रदर्शनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और भारतीय पारंपरिक कला की झलक भी दिखाई।

पूरे जुलूस के दौरान भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे और “जय श्री राम”, “जय हनुमान” के नारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

सुरक्षा के मद्देनजर शहर थाना की पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जुलूस और रावण दहन स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। मेदिनीनगर में रामनवमी का यह आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment