होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सदर थाना में नये वाहनों की पूजा, गश्त व्यवस्था होगी मजबूत

On: March 19, 2026 7:05 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को सदर थाना परिसर में नये पुलिस वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से प्राप्त नये बोलेरो वाहनों का पूजन किया। पूजा कार्यक्रम में एएसआई पंकज तिवारी, चंद्रशेखर दूबे, योगेंद्र पासवान, एसके दूबे, सुजीत पांडेय, समाल अहमद, तिलेश्वर रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत पूजा कर वाहनों के बेहतर उपयोग और क्षेत्र की सुरक्षा की कामना की।

इस मौके पर थाना प्रभारी लालजी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी थानों को गश्त और पेट्रोलिंग के लिए नये बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और घटनास्थल पर समय पर पहुंचना आसान होगा। उन्होंने बताया कि एक अन्य वाहन को हाईवे क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है, जिससे सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नये वाहनों के मिलने से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।

थाना प्रभारी ने झारखंड सरकार के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व-त्योहार के मद्देनजर नये वाहनों के माध्यम से पुलिस क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करेगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment