होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दांत निकालने के दौरान महिला की मौत, निजी क्लीनिक संचालक डॉक्टर फरार, क्लीनिक सील

On: March 17, 2026 9:08 AM
Follow Us:

हरिहरगंज/पलामू।

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मेन रोड पुरानी बस स्टैंड के समीप असरफ अली के जनता डेन्टल निजी क्लीनिक में मंगलवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला विज्यांति देवी(33) पति मुकेश चंद्र भारती बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर गांव की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका डॉ. असरफ अली के पास अपने पति के साथ दांत निकलवाने गई थी।

आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉ. असरफ अली ने उपचार के दौरान महिला का दांत निकाला, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार बताया जा रहा है, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है।परिजनों द्वारा महिला को तुरंत हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि परिजनों के द्वारा एफआईआर की जा रही है सम्बंधित डॉक्टर क्लीनिक को बंद करके फरार है। इधर घटना के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार डॉक्टर की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषी डॉक्टर के खिलाफ जनता सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment