होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में महापौर प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब, परिवर्तन’ की लहर तेज

On: February 18, 2026 7:16 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर:
नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान अब निर्णायक दौर में पहुंचता दिख रहा है। बुधवार को उन्होंने चैनपुर और शाहपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 31, 32, 34 और 35 में सघन दौरा कर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों और गलियों में बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में उमड़ पड़े।

जनसंपर्क के दौरान उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए रिंकू सिंह ने कहा, आज गलियों में उमड़ा यह जनसैलाब केवल भीड़ नहीं, बल्कि नगर निगम के बेहतर भविष्य की उम्मीद है। जनता अब बदलाव चाहती है और यह अपार प्रेम इस बात का प्रमाण है कि विकास की नई कहानी लिखने का समय आ गया है। दौरे के दौरान कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समर्थकों ने नारे लगाकर समर्थन जताया। स्थानीय मतदाताओं ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल और सड़क जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया, जिस पर रिंकू सिंह ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विभिन्न वार्डों में दिखा यह उत्साह चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है। वहीं समर्थकों का दावा है कि शहर में ‘परिवर्तन’ की लहर तेज हो चुकी है। अभियान के अंत में रिंकू सिंह ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!