होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव महापौर प्रत्याशी रिंकु सिंह ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की मांग की

On: February 16, 2026 11:48 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच महापौर पद की प्रत्याशी रिंकु सिंह ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, स्टेट इलेक्शन कमीशन झारखंड तथा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

रिंकु सिंह (पति – राकेश कुमार सिंह, निवासी हमीदगंज) ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले चुनावों के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न होती रही है। ऐसे में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय आवश्यक हैं।

मुख्य मांगें:
सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी दल की नियुक्ति,
तकनीकी निगरानी के माध्यम से पारदर्शी मतदान प्रक्रिया

चिह्नित अति संवेदनशील मतदान केंद्र:
केंद्र 18, 19, 20: उत्क्रमित मध्य विद्यालय (पोखराहा एवं बहलोलवा), केंद्र 23, 24: राजकीयकृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, कचरवा, केंद्र 39, 40, 41: भीष्मनारायण इंटर महाविद्यालय, केंद्र 42: बालिका मध्य विद्यालय, हमीदगंज, केंद्र 59: विद्युत कार्यालय भवन, आबादगंज, केंद्र 72, 73: रविदास भवन, नदी किनारे, केंद्र 74, 75, 76: सुमित्रा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, बेलवाटिकर, केंद्र 77, 78: मध्य विद्यालय नावाटोली , केंद्र 84, 85: अबकारी शराब भंडार एवं सामुदायिक भवन, स्टेशन रोड, केंद्र 86, 87, 88: जिला मत्स्य कार्यालय, नई मुहल्ला, केंद्र 104, 105: राजकीय बालक मध्य विद्यालय, हमीदगंज

प्रत्याशी द्वारा यह आवेदन 14 फरवरी 2026 को स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित निर्वाचन प्राधिकरण को भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी प्रेषित की गई है। रिंकु सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा, हमारा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि मेदिनीनगर का प्रत्येक मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। निष्पक्ष चुनाव ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। हमने प्रशासन से तकनीक और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शी मतदान कराने की मांग की है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस पहल को चुनावी पारदर्शिता से जुड़ा अहम कदम माना जा रहा है। प्रबुद्ध नागरिकों और मतदाताओं के बीच इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment