होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

शाहपुर में पूनम सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, ‘बिस्कुट छाप’ के समर्थन में जुटी सैकड़ों की भीड़

On: February 16, 2026 11:08 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह तथा राजेंद्र सिन्हा (जिला अध्यक्ष, झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने शाहपुर में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जताया।इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य शहर का समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल समस्या का समाधान तथा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा।जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पूनम सिंह एक सशक्त एवं जुझारू प्रत्याशी हैं और पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और चुनाव चिन्ह ‘बिस्कुट छाप’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। शाहपुर क्षेत्र को चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानते हुए यहां से मजबूती के साथ अभियान शुरू करने की बात कही गई।चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही शाहपुर क्षेत्र में प्रचार अभियान को औपचारिक रूप से गति मिल गई है। अब आने वाले दिनों में जनसभाओं, पदयात्राओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने की योजना बनाई जा रही है। नगर निगम चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है और शाहपुर में हुए इस आयोजन को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment