होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

वार्ड-1 (सिंगरा) में रिंकू सिंह का तूफानी जनसंपर्क, भारी भीड़ से चुनावी माहौल गरमाया

On: February 12, 2026 3:09 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब चरम पर पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 1 (सिंगरा) में मेयर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह का तूफानी जनसंपर्क अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आया। प्रचार के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है और विरोधी खेमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद देते हुए सिर पर हाथ रखा, वहीं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा समर्थक “अबकी बार, विकास की सरकार” जैसे नारों के साथ उनके समर्थन में डटे रहे। महिलाओं और माताओं ने भी आरती उतारकर तथा फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना विश्वास व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार वे केवल चुनावी वादों पर भरोसा नहीं करेंगे, बल्कि ऐसे प्रत्याशी का चयन करेंगे जो धरातल पर विकास कार्य कर सके। वार्ड-1 में रिंकू सिंह की छवि एक सक्रिय, कर्मठ और संवेदनशील नेता के रूप में उभर रही है। क्षेत्र में सड़कों, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती रिंकू सिंह ने कहा, “आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि आपके सपनों का स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरी हूँ। वार्ड-1 का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है।”

जनसंपर्क अभियान में राकेश कुमार सिंह, किशोर सिन्हा, राहुल कुमार, रौनक कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नीरज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पूजा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, चंचला कुमारी, सरजू राम, दीपक, वीरेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग और वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक रिंकू सिंह के जनसंपर्क अभियान की चर्चा तेज है। अब देखना यह है कि यह उत्साह मतदान के दिन किस रूप में सामने आता है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment