होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू निकाय चुनाव 2026: 718 उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह, प्रचार शुरू, चार वार्डों में निर्विरोध जीत

On: February 7, 2026 10:19 AM
Follow Us:

पलामू।

निकाय चुनाव (आम) 2026 को लेकर पलामू जिले के पांच शहरी निकाय क्षेत्रों—मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत—में शनिवार को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। कुल 718 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

मेयर/अध्यक्ष पद के 73 उम्मीदवार
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने शनिवार शाम 5 बजे समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि मेयर एवं अध्यक्ष पदों को मिलाकर कुल 73 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मेदिनीनगर नगर निगम (मेयर): 11 प्रत्याशी, विश्रामपुर नगर परिषद (अध्यक्ष): 21 प्रत्याशी, हुसैनाबाद नगर पंचायत (अध्यक्ष): 7 प्रत्याशी, हरिहरगंज नगर पंचायत (अध्यक्ष): 10 प्रत्याशी, छतरपुर नगर पंचायत (अध्यक्ष): 24 प्रत्याशी
वार्ड पार्षद के 645 प्रत्याशी
वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 645 उम्मीदवार मैदान में हैं मेदिनीनगर नगर निगम: 180, विश्रामपुर नगर परिषद: 135
हुसैनाबाद नगर पंचायत: 77, हरिहरगंज नगर पंचायत: 106, छतरपुर नगर पंचायत: 147 सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

वाहनों की सीमा तय, उल्लंघन पर एफआईआर
निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित संख्या में ही वाहनों का उपयोग किया जा सकेगा।
नगर निगम मेयर: 6 वाहन, नगर निगम पार्षद: 4 वाहन, विश्रामपुर अध्यक्ष: 4 वाहन, विश्रामपुर पार्षद: 3 वाहन, नगर पंचायत अध्यक्ष: 3 वाहन, नगर पंचायत पार्षद: 2 वाहन निर्धारित सीमा से अधिक वाहनों के उपयोग पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन
चार वार्ड पार्षद पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं— मेदिनीनगर नगर निगम:वार्ड 23 : मनोज सिंह
वार्ड 29: नवीन प्रसाद गुप्ता उर्फ लाल बाबू, वार्ड 5: नीरा देवी

हुसैनाबाद नगर पंचायत:
वार्ड 14: सुनील कुमार चौधरी , यहां स्क्रूटिनी के दौरान अजय पासवान का नामांकन रद्द होने के बाद सुनील चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद में आरओ के खिलाफ दुष्प्रचार और चुनावी माहौल खराब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment