मेदिनीनगर।
शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपुर मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर टीओपी एक तथा टीओपी तीन प्रभारी मौक़े पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। इसके बाद पुलिस के द्वारा आस पास के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी ली गई। मृतक की पहचान हिम्मत गुलाब राव ताली (उम्र35) वर्धा जिला महाराष्ट्र के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन महाराष्ट्र से मेदिनीनगर के लिए निकल पड़े है।
टीओपी तीन प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया की मृतक के पास मिले मोबाइल से पता परिवार का पता चला। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है तथा मेदिनीनगर में अपने परिवार के साथ रोड किनारे फर्नीचर बेचने का काम करता था। वह रात में करीब 12 से 1 बजे अपने परिवार से घर जाने के लिए बोल कर निकला था। युवक नशा करता था तथा रात्रि में नशे की हालत में था।






