पलामू।
अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष तिवारी ने बजट पे अपना व्यक्तव्य रखते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने इस बजट में युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा और नौकरियों के लिए बड़े निवेश की घोषणा की है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार 75,000 नई मेडिकल सीटें: चिकित्सा शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए सीटों में भारी बढ़ोतरी। 3 नए आयुष संस्थान: स्वास्थ्य शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए नए केंद्र। विदेश शिक्षा में राहत: विदेश में पढ़ाई के लिए फंड ट्रांसफर पर TCS 5% से घटाकर 2% किया गया।
रोजगार और कौशल विकास
दिव्यांगजन कौशल योजना: विशेष रूप से सक्षम युवाओं को हुनरमंद बनाकर मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ना। PM कौशल विकास 5.0: नई पीढ़ी की नौकरियों (AI, ड्रोन, ग्रीन टेक) के लिए आधुनिक ट्रेनिंग प्रोग्राम। स्टार्टअप इंडिया 2.0: नए उद्यमियों को टैक्स छूट देकर स्वरोजगार के लाखों अवसर पैदा करना। यह बजट ‘लर्निंग से अर्निंग’ के सफर को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
केंद्रीय बजट 2026 : शिक्षा और रोजगार के लिए नई उम्मीदें






