होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

वार्ड 5 से दोबार चुनाव लड़ेंगी नीरा, डिप्टी मेयर पद देंगी दावेदारी

On: January 31, 2026 12:51 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 5 की निवर्तमान पार्षद सह प्रत्याशी एवं डिप्टी मेयर पद की दावेदार नीरा देवी ने शुक्रवार को अपने आवास पर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता की। नीरा ने कहा कि वे वार्ड संख्या 5 से निर्विरोध वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ेंगी। डिप्टी मेयर पद के लिए भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगी।
नीरा ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड में समुचित विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे क्षेत्र की जनता संतुष्ट है। जनता के विशेष आग्रह पर ही वे एक बार फिर निगम चुनाव में उतर रही हैं। 2 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगी और इस अवसर पर वार्डवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।
डिप्टी मेयर पद की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीरा ने कहा कि इस पद के लिए मनोज सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं, जो उनके बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि वे उनका पूरा सम्मान करती हैं, लेकिन आगे क्या होगा, यह आने वाला समय तय करेगा।
नीरा ने कहा कि वार्ड संख्या 5 की जनता का मानना है कि उनसे बेहतर प्रत्याशी कोई नहीं हो सकता, क्योंकि वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं। उनके पति, जो एक समाजसेवी हैं, भी हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं।
मौके पर अरविंद पासवान, रिंकू मेहता, भोला पासवान, अनुराग कुमार, शमशेर आलम, मासूम अंसारी, ममता देवी, बिंदु राम, लक्ष्मी देवी, संहिता देवी, चंद्रावती देवी, हाजी अफीउद्दीन अंसारी, रंजू देवी, हिंदी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।
फोटो: चुनाव लड़ने एवं डिप्टी मेयर पद पर दावेदारी पेश करती नीरा देवी

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!