होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

तीन महीने में 14 चोरी, नशे की लत में डूबा गिरोह धरा गया, सोना-चांदी के आभूषण जब्त

On: January 13, 2026 7:02 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू पुलिस के द्वारा पलामू जिले के शहरी व चैनपुर क्षेत्र के साथ गढ़वा जिला और उत्तर प्रदेश के दुधी में चोरी की करीब एक दर्जन घटना में शामिल एक महिला समेत पांच लोगों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के करीब चार लाख रूपए का गहना जिसमे 38 ग्राम सोना व 400 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों का मास्टरमाइंड हास्पिटल चौक के पास कुंड मोहल्ला निवासी राजा डोम 23 वर्ष है।

पुलिस ने राजा के साथ नावाहाता दुर्गा बाड़ी रोड निवासी लक्की डाेम 19 वर्ष , साहित्य समाज चौक डोम टोली निवासी आकाश डोम 19 वर्ष, आशु चंद्रवंशी 18 वर्ष व साहित्य समाज डाेम टाली निवासी सुनिता देवी 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है। चोरी के घटना में शामिल राजा की बहन फरार चल रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसके पास भी चोरी का आभूषण है। सुनिता देवी आकाश की मां है। उसके पास से भी चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने उन सभी के पास चोरी करने का विभिन्न प्रकार का औजार भी बरामद किया है। पलामू लक्की के उपर एक और आकाश के उपर दो मामला शहर थाना में दर्ज है। लक्की डोम के मौसी का घर दुधी में होने के कारण वहां पर एक घर का रेकी करने के बाद ये सभी वहां जाकर चोरी कर वापस अपने घर लौट आएं। आकाश अपनी पत्नी को रांची में ही रखता है। वह भी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद रांची चला जाता था और जब मामला शांत हो जाता था तब फिर शहर में आकर चोरी की घटना में शामिल रहते थे।

पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर उन्होंने बताया कि पिछले तीन चार महीना से चोरी की घटना लगातार हो रही है। पुलिस तकनीकी सेल के माध्यम से चोरों का सुराग ढुढने का प्रयास कर रही है। पुलिस के लगातार प्रयास से चोरों को गिरफ्तारी करने में पुलिस सफल रही। चोरों ने पिछले अक्टूबर माह से जनवरी माह में अभी तक 14 चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। उनमें चैनपुर थाना क्षेत्र में 2, शहर थाना क्षेत्र में 6, उत्तर प्रदेश के दुधी में 1 व गढ़वा जिला के 5 घरों में चोरी की है। चोरी करने से पहले सभी आसपास के घरों की रेकी करते थे। गिरफ्तार सभी लोग नशा के आदि हैं। चोरी का गहना व अन्य सामानों की बिक्री के बाद जो भी पैसा मिलता था, उसे नशा करने में ही ज्यादातर उपयोग करते थे। उन्होंने बताया कि राजा व आकाश पिछले 15 अगस्त को ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद फिर से चोरी करने का काम शुरू कर दिया। राजा के उपर शहर थाना में छह मामला दर्ज है। लक्की के उपर एक और आकाश के उपर दो मामला शहर थाना में दर्ज है। छापामारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, शहर व चैनपुर थाना पुलिस पदाधिकारी के साथ तकनीकी सेल के अधिकारी शामिल थे

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment