मेदिनीनगर।
निहार शांति अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे कार्यशाला-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बताया गया कि मैरिको लिमिटेड एवं लीप फॉर वर्ड संस्था द्वारा विगत चार वर्षों से राज्य में अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम के तहत कक्षा 2 से 5 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की गुणवत्ता में सुधार हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संस्था द्वारा विद्यार्थियों के साथ निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की जिलावार सूची तैयार की गई।इसी क्रम में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को अंग्रेजी विषय में बेहतर शिक्षण कार्य के लिए एक-एक सेट कॉन्सेप्ट बुक, एक-एक सेट वर्कबुक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एडीपीओ अंबुजा पाण्डेय ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं और विद्यार्थियों की भाषा दक्षता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।मौके पर एपीओ मनोज मिश्रा सहित चयनित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।






