
मेदिनीनगर।
शहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 4.3 किलो अवैध गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेलवे कॉलोनी के पास की गई।
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपी पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश पांडे (उम्र 31 वर्ष), पिता बसंत पांडे के पास से प्लास्टिक टेप में लपेटा हुआ करीब 2.500 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ तथा एक आसमानी रंग का रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता के पास से प्लास्टिक टेप में लपेटा हुआ करीब 1.800 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ तथा काले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं शारीरिक जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई






