होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर जाम से मिलेगी राहत, रेडमा–बैरिया चौक और कचहरी–जीएलए कॉलेज मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण की तैयारी शुरू

On: January 1, 2026 7:17 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और जाम को देखते हुए रेडमा चौक–बैरिया चौक मार्ग तथा मेदिनीनगर कचहरी से जीएलए कॉलेज मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में गुरुवार को राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।रेडमा चौक मेदिनीनगर के सबसे व्यस्त चौकों में शामिल है, जहां प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। गुरुवार शाम वित्त मंत्री ने बताया कि मेदिनीनगर तेजी से विकसित हो रहा शहर है, जिसकी जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और यह अब नगर निगम क्षेत्र बन चुका है।उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर से रेडमा होते हुए पड़वा मोड़ तथा मेदिनीनगर से लेस्लीगंज होते हुए पड़वा जाने वाली सड़क पर छोटे और बड़े वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इसके कारण रेडमा चौक पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राएं, कॉलेज के विद्यार्थी, बीमार लोग और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा इसी मार्ग से रांची से गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश के रेणुकूट तथा बिहार के औरंगाबाद होते हुए पटना और वाराणसी जाने वाले वाहनों का भी आवागमन होता है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता बताई गई है।फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल शहर के भीतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि अंतरराज्यीय आवागमन भी सुगम हो सकेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!