होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रामगढ़ के कुंडपानी में गोवंशी पशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, 10 की तलाश जारी

On: December 29, 2025 9:27 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/रामगढ़:

रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुंडपानी गांव में गोवंशी पशु की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर घटना में शामिल एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने चौनपुर के पशु चिकित्सकों के सहयोग से बरामद मांस की सैंपलिंग कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रांची भेज दिया है। इस मामले में कुंडपानी गांव निवासी अभियुक्त धरमू उरांव (62 वर्ष) को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस संबंध में मुसरमू गांव निवासी मोहन यादव ने 11 लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस शेष 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इसकी पुष्टि की।

घटना का विवरण
थाना प्रभारी के अनुसार, बुधवार शाम मुसरमू गांव का एक युवक अपने मवेशी की खोज में कुंडपानी गांव की ओर गया था। वहां उसने एक खेत में कुछ लोगों को प्रतिबंधित गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके मांस के टुकड़े करते हुए देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर भगा दिया। युवक ने लौटकर इसकी जानकारी अपने गांव वालों को दी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, जहां गोवंशीय पशु के अवशेष और मांस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान धरमू उरांव की संलिप्तता सामने आई। उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम भी बताए।

पुलिस कार्रवाई जारी
रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश साह ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्तरों पर छापामारी जारी है, तथा ग्रामीणों द्वारा आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment