होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला 11 फरवरी से

On: December 20, 2025 6:43 AM
Follow Us:

पलामू।

जिले के सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत दुबियाखाड़ में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 एवं 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा।मेले के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने, परिसंपत्तियों का वितरण करने, विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया।

मेला में आने वाले आमजनों के भीड़ को बेहतर तरीके से प्रबंधन करने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने मेले में आने वाले भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रण करने को लेकर योजना बनाने की बात कही।उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर सीओ व संबंधित को इस विषय पर प्लान बनाने की बात कही।उन्होंने मेला समिति के प्रतिनिधियों को आवश्यकतानुसार वॉलिंटियर्स की नियुक्ति करने की बात कही।उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर पर्याप्त मात्रा में रखने पर बल दिया।

नगर निगम को साफ-सफाई व मोबाइल टॉयलेट रखने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने मेदिनीनगर नगर आयुक्त को आयोजन स्थल पर समुचित साफ-सफाई रखने व मोबाइल टॉयलेट रखने पर बल दिया।इस दौरान रंग-रोगन व सुंदरीकरण पर भी चर्चा की गयी। यातायात व्यवस्था एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिये अलग से योजना बनाकर कार्य करने की बात कही।

मेले में अधिकाधिक आदिवासियों को किया जायेगा लाभान्वित

बैठक में मेला के प्रतिनिधियों ने डीसी से ज़मीन के रसीद ऑनलाइन कटवाने की समस्या को रेखांकित करते हुये मेले में राजस्व का स्टॉल लगाने हेतु अनुरोध किया।इसपर डीसी ने अपनी सहमति प्रदान की।उन्होंने कहा कि राजस्व के साथ ही विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सिविल सर्जन,जिला खेल पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक रतन सिंह,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,एनडीसी,सदर सीओ,मेला समिति के अध्यक्ष,सचिव समेत विभिन्न पदाधिकारी व आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!