होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में फिरौती के लिए हवाई फायरिंग, 10–12 अपराधियों ने घर पर धावा, 10 लाख की मांग

On: December 16, 2025 11:42 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज मुहल्ला शाहपुर में सोमवार तड़के करीब तीन बजे अपराधियों ने दहशत फैलाने वाली घटना को अंजाम दिया। रेयाजुद्दिन सैयद के घर पर 10–12 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इस दौरान अपराधियों ने गाली-गलौज की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद घर के सदस्य दहशत में हैं, वहीं आसपास के इलाके में भी भय का माहौल व्याप्त है। पीड़ित रेयाजुद्दिन सैयद ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।रेयाजुद्दिन सैयद के अनुसार, फायरिंग करने वालों में मुख्य रूप से सद्दाम कोरैसी, सूरज चंद्रवंशी, वसीम खान, नीतीश पासवान, बबलू अंसारी, रौशन पासवान, अंसू पासवान और मोंटी खान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है तथा घर की दीवार पर गोली के निशान भी मौजूद हैं।इस मामले में रेयाजुद्दिन सैयद से एसडीपीओ मनीभूषण प्रसाद ने कहा है कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment