होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू जिले में शुरू हुई धान की खरीदी,किसानों से 63 केंद्रों में माध्यम से लिया जायेगा धान,2450 रुपए प्रति क्विंटल के दर पर होगा भुगतान

On: December 15, 2025 10:08 AM
Follow Us:

चैनपुर एवं हुसैनाबाद में धान अधिप्राप्ति केंद्र का स्थानीय विधायकों ने किया उद्घाटन,सोमवार को कुल 443 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सोमवार को पलामू जिले में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया।इस वर्ष जिले में कुल 63 धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी की जायेगी।सोमवार को चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पैक्स का उद्घटान डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया।इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू भी उपस्थित रहीं।इसी तरह हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत हुसैनाबाद व्यापार मण्डल केंद्र का उदघाटन हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया।मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसी तरह अन्य धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घटान अलग-अलग स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

विभिन्न क्रय केंद्रों के माध्यम से आज कुल 443 क्विंटल धान का किया गया क्रय

इस वर्ष पलामू जिला के लिए कुल 02 लाख क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित है।किसानों को 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर से राशि भुगतान किया जायेगा।धान क्रय को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है तथा किसान को धान बिक्री करने हेतु मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया गया है जिसके माध्यम से किसान स्वयं भी स्लॉट बुक कर सकते हैं।धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 क्विंटल तक निर्धारित है |

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment