होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दो पक्षों में मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल, रेफर

On: December 8, 2025 4:06 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के टेढ़वा पुल के पास रविवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलाें की पहचान गुरियाही निवासी अरविंद देव व बारालोटा के छोटू दुबे के रूप में हुई है। दोनों को पहले मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। छोटू दुबे को स्वजन रिम्स ले गए, जबकि अरविंद देव को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट होने की पुष्टि टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने की है। बताया जाता है कि बीती रात टेढ़वा नाला के पास दो गुटों में मारपीट हो रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। इसके बाद शहर थाना ने टीओपी टू को मामलों से अवगत कराया। टीओपी टू की पुलिस शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते हुए अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस पूरे मामले की सच्चाई जाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन कारणों को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी का करने का लगातार प्रया कर रही है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!