होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 297 सीट पर होगा नामांकन

On: December 7, 2025 5:20 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के पलामू के मान्यता 18 स्कूलों में 17 स्कूलों ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 25 प्रतिशत सीट आरक्षित कर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को (सत्र 2026-27) के लिए उपलब्ध करा दिया है। 17 स्कूलों में आरटीई के तहत 297 सीट आरक्षित की गई है। दिप्ति निकेतन स्कूल चैनपुर अपने प्रारंभिक कक्षा के सामर्थ्य सीट के 25 प्रतिशत सीट की संख्या उपलब्ध नहीं कराया है। आरटीई के तहत स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि सत्र 2026-27 के सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी बच्चों का दाखिला करा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।जनवरी माह में नामांकन के लिए ऑन लाइन पोर्टल खुल जाएगा। जहां पर इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का आरटीई के तहत दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने ऐसों अभिभावकों से अपने सभी महत्वपूर्ण
दस्तावेज जैसे अपने बच्चे का आधार कार्ड, अभिभावकों का 72 हजार रुपए का आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र, ग्रामीण क्षेत्र का जॉब कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल जिसमें अभिभावक का पता अंकित रहे सहित अन्य दस्तावेज को दुरुस्त एवं व्यवस्थित तरीके से संधारण कर रखने की अपील की है ताकि नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद उन्हें दस्तावेजों से जुड़े किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच होना चाहिए। वहीं कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र पांच वर्ष छह माह, अधिकतम सात वर्ष से कम होना चाहिए। आरटीई के तहत ओरिएंट पब्लिक स्कूल पोखराहा में 15 सीटों पर बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। इसी प्रकार ब्राइट लैंड मेदिनीनगर में 20, ब्राइट लैंड संस्कृति स्कूल चैनपुर में पांच, विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में आठ, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चैनपुर में पांच, भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल चैनपुर में 10, संत मरियम स्कूल में 50, आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला में पांच, केंब्रीज पब्लिक स्कूल में 38, रोटरी स्कूल चैनपुर में 20, एलिट पब्लिक स्कूल में 10, सनातन विद्या निकेतन विश्रामपुर में 10, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में 10, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में 20, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल चियांकी में 20, एसएलए पब्लिक स्कूल चैनपुर में 40, भागमानी चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में 11 सीटों पर बच्चों का दाखिला लिया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment