होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

तोलरा-लालगढ़ मार्ग पर एन्टी-क्राइम चेकिंग के दौरान कार से लोडेड देसी पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार

On: December 7, 2025 10:50 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार रविवार की रात 06 दिसंबर 2025 को तोलरा-लालगढ़ मार्ग स्थित वाइन शॉप के पास नियमित रूप से एन्टी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात्रि करीब 10:40 बजे तोलरा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार ने पुलिस चेकिंग टीम को देखकर अचानक वाहन मोड़कर वापस भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस टीम ने दौड़कर वाहन को रोक लिया।

वाहन रुकते ही ड्राइवर सीट के बगल और पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। वहीं ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया। पिस्टल को अनलोड करने पर मैगजीन से 7.62 एमएम की तीन जिंदा गोलियां मिलीं। हथियार को विधिवत जप्त कर जप्ती सूची तैयार की गई।

इस मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने अभियुक्त गुंजन मिश्रा उम्र लगभग 28 वर्ष, पिता विनय मिश्रा, निवासी ग्राम अमवा, ओपी नौगढ़ा थाना विश्रामपुर, जिला पलामू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य अभियुक्त रोहित मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा (उम्र 30 वर्ष) व गुप्तेश्वर सिंह उर्फ गुप्ता सिंह (उम्र 50 वर्ष) के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर छापेमारी जारी है।

इस संबंध में विश्रामपुर थाना अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जप्त सामानों का विवरण इस प्रकार है एक लोडेड देसी पिस्टल एवं 7.62 एमएम की तीन जिंदा गोली, दो सैमसंग कंपनी के टचस्क्रीन मोबाइल, एक सफेद रंग का कार कर्व कंपनी का ।

एन्टी-क्राइम चेकिंग टीम
ऋषिकेश कुमार दुबे, थाना प्रभारी विश्रामपुर ,पु.अ.नि. अनिल यादव, प्रभारी नवगढ़ा ओपी,पु.अ.नि. शिवनाथ रंजन,स.अ.नि. बिनोद राम, स.अ.नि. तुराम पुरती,स.अ.नि. श्रवण विश्वकर्मा,ह.अशोक कुमार साहू,संतोष पासवान, प्रवीन तिर्की शामिल थे। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment