होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

निगम की पार्किंग में रंगदारी वसूलते युवक गिरफ्तार, तीन साल पहले भी जा चुका है जेल

On: January 6, 2026 9:45 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रेडमा स्थित पार्किंग स्टैंड में रंगदारी वसूलने की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी रौशन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई टीओपी टू पुलिस द्वारा की गई। टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो निवासी टोटो चालक आनंद कुमार यादव ने 12 दिसंबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रेडमा पार्किंग स्टैंड में वाहन खड़ा करने और सड़क पर टोटो चलाने के दौरान रौशन तिवारी पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध रूप से पैसे की मांग करता है।

शिकायत के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार को रेडमा पार्किंग क्षेत्र से आरोपी को रंगदारी वसूलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्ष 2023 में भी उसे रेडमा स्टैंड से रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

पुलिस ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। ज्ञात हो की 18 दिसंबर को पुलिस तथा नगर निगम की बैठ हुई थी जिसमें यह स्पष्ट किया गया था की निगम क्षेत्र में सत्यापित कर्मी ही टैक्स वसूलेंगे। तथा पूरे दिन में एक ही रसीद मान्य होंगे तथा रसीद पर अंकित मूल्य को ही देना होगा। पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment