होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बिजका बाजार में सब्जी विक्रेता दीपक चौधरी की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में गांव के चार लोगों पर आरोप

On: February 26, 2026 8:08 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/गढ़वा। भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजका बाजार में बुधवार शाम सब्जी विक्रेता दीपक चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीपक भंडरिया के ही फकीराडीह गांव का रहने वाला था। गुरुवार को एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान भंडरिया थाना की पुलिस मौजूद रही और एमएमसीएच पुलिस चौकी ने परिजनों का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार दीपक रोज की तरह बुधवार शाम अपने रिश्तेदारों के साथ बिजका बाजार सब्जी खरीदने गया था। शाम करीब सात बजे बाजार में ही दो अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए पीठ और सीने में तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एमएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।इधर, पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार गांव के ही शिवनारायण चौधरी, मुरारी चौधरी, सूर्यदेव चौधरी और बजरंगी चौधरी ने घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि खरीदी गई जमीन को छोड़ने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जमीन उनके गोतिया राजू, बलि और भोला चौधरी ने बेची थी। बंटवारा नहीं होने का हवाला देकर आरोपित जमीन छोड़ने की धमकी देते थे। इसको लेकर पहले भी मारपीट की घटना हुई थी और मामला दर्ज कराया गया था। बंटवारा विवाद का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।दीपक के साथ मौजूद एक बुजुर्ग रिश्तेदार ने बताया कि शाम ढल चुकी थी और अंधेरा हो गया था। अचानक बम फटने जैसी आवाज आई। दीपक ने कहा कि उसे गोली मार दी गई है और वह उनके पैर पर गिर पड़ा। अंधेरा होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उनकी संख्या दो थी और वे बाइक से आए थे।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment