पलामू। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाडीह से सदर थाना पुलिस ने 800 ग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी की दो लोग मादक प्रदार्थ के साथ डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन जा रहे है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार की शाम में रजवाडीह चौक के पास चेकिंग लगाया गया, चेकिंग के दौरान रजवाडीह चौक पर दो लोग टेंपू से उतरे जिनकी गतिविधि संदिग्ध थी को पूछताछ किया तथा तलाशी लेने के बाद अफीम जैसा मादक प्रदार्थ बरामद किया। जिसके बाद पांकी के पथरा कला निवासी सूचित भुईयां (उम्र 25) , लावालौंग रिमी रामपुर निवासी कुलेंद्र भुईयां (उम्र25) को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी राजीव रंजन ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त तरहसी के रहने वाले तेतर यादव से अफीम खरीद कर जालंधर, पंजाब बेचने के लिए ले कर जा रहे थे। दोनों अभियुक्त पहली बार अफीम लेकर बेचने निकले थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
इस छापेमारी दल में सदर थाना लालजी, एसआई नीरज कुमार एएसआई नबी अंसारी सहित अन्य जवान मौजूद थे।






