
पलामू ।
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर मोड़ के पास गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों एवं लेस्लीगंज पुलिस की मदद से इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया।
घायलों में उर्मिला कुंवर (60), रूपवंती देवी और सूरज कुमार (26) शामिल हैं। चिकित्सकों ने रूपवंती देवी और सूरज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है, जबकि उर्मिला कुंवर का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। साथ में मौजूद एक बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। रूपवंती और सूरज माँ बेटे हैं।
परिजनों के अनुसार चारों लोग चैनपुर के बहेरवा गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लेस्लीगंज के कोर्ट लौट रहे थे। महावीर मोड़ के पास मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल के अगले पहिया का रिम तक टूट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठा कर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर पर मिट्टी लदी हुई थी और वह संभवतः किसी ईंट-भट्ठे की ओर जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।






