होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सोशल मीडिया से मिली पति की मौत की खबर, रांची से पहुंच पत्नी ने की पहचान, चचेरे देवर पर शक

On: January 17, 2026 8:42 AM
Follow Us:

पलामू ।

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरहा गांव में पत्थर से कुचलकर हत्या कर जलाए गए शव की पहचान मेदिनीनगर के आबादगंज निवासी 40 वर्षीय शंकर राम के रूप में हुई है। शनिवार सुबह पत्नी रीमा देवी ने शव की पहचान की। जिसके बाद शनिवार दोपहर में डेडबॉडी का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया। मौके पर पत्नी के अलावा मोहल्ले के कई लोग मौजूद थे। पत्नी ने हत्या की आशंका अपने चचेरे देवर राहुल कुमार पर जताई है। चचेरा देवर बार-बार जमीन की रसीद मांगता था। विवाद भी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार शंकर राम अपनी बेटी के साथ बायपास रोड में भू अर्जन कार्यालय के क्वार्टर में रहता था। 15 जनवरी की सुबह घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था। उसकी पत्नी रीमा देवी रांची में रहकर चौका बर्तन का काम करती है। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला ने पति की डेडबॉडी देखी। बेटी से फोन पर बात की। शुक्रवार की रात रांची से डालटनगंज पहुंचकर पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की। महिला का बयान लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पत्नी ने बताया कि बहला फुसलाकर पति को चौनपुर के गुरहा की ओर ले जाया गया होगा एवं शराब पिलाने के बाद मौका देखकर हत्या कर दी गयी होगी। महिला ने पुलिस प्रशासन से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की गुहार लगायी है।

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि शव की पहचान आबादगंज हरिजन मोहल्ला निवासी शंकर राम के रूप में हुई है। परिजनों ने अज्ञात पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। खबर चलने के बाद परिजनों ने शव की पहचान की थी। जहां से बॉडी मिली, उस क्षेत्र में आम गतिविधि नहीं रहती है। संभावना है कि उस क्षेत्र में ले जाकर शंकर राम की हत्या की गयी होगी। शव को जलाने का प्रयास भी किया गया। कपड़े और शरीर का आंशिक भाग जला हुआ पाया गया था। कई स्तरों पर जांच की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment