होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

केसीसी ऋण स्वीकृति एवं कृषि ऋण माफी हेतु 6 एवं 20 जनवरी को सभी प्रखंड कार्यालयों में लगाया जायेगा विशेष शिविर

On: December 22, 2025 6:42 AM
Follow Us:

जिले के सभी किसानों का केसीसी ऋण स्वीकृति एवं कृषि ऋण माफी को लेकर विशेष शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में किया जायेगा।यह शिविर आगामी 6 जनवरी एवं 20 जनवरी को आयोजित किया जायेगा।उपरोक्त तिथियों पर लगने वाले शिविरों में जिन किसानों को केसीसी के तहत ऋण स्वीकृत कराना है उन्हें अपने साथ दो फ़ोटो,आधार कार्ड का फोटोकॉपी,जमीन का अद्यतन रसीद,केसीसी का आवेदन पत्र,घोषणा पत्र एवं मुखिया द्वारा सत्यापित वंशावली लेकर आना होगा।इसी तरह जिन किसानों को अपना ऋण माफी कराना है,उन्हें अपने साथ आधार कार्ड एवं राशन कार्ड का फोटोकॉपी,बैंक खाता पासबुक का फोटोकॉपी व मोबाइल नंबर लाना होगा।इस विशेष शिविर के विषय में सभी आमजनों को जागरूक करने को लेकर समाहरणालय परिसर से सोमवार को डीसी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया।इस रथ के माध्यम से पंचायत स्तर पर केसीसी ऋण स्वीकृति एवं कृषि ऋण माफी विषय के संबंध में आमजनों को जागरूक किया जायेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment