होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में अब तक 447 किसानों से खरीदा गया 32 हजार क्विंटल धान, सिर्फ 105 को मिला भुगतान

On: December 25, 2025 11:12 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू जिले में 15 दिसंबर से पैक्सों के माध्यम से धान की खरीददारी शुरू की गई है। इस वर्ष जिले में किसानों से धान खरीद के लिए कुल 63 पैक्स/व्यापार मंडलों का चयन किया गया है। हालांकि अब भी 10 से 12 पैक्सों में धान क्रय केंद्र शुरू नहीं हो सका है। विभागीय स्तर पर इन केंद्रों पर दो-तीन दिनों के भीतर खरीददारी शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ पैक्सों पर धान में नमी (सुख्ती) अधिक होने का हवाला देकर किसानों से प्रति क्विंटल पांच से दस किलोग्राम अतिरिक्त धान की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

अब तक जिले में 447 किसानों से लगभग 32 हजार क्विंटल धान की खरीददारी की जा चुकी है। लेकिन भुगतान की रफ्तार बेहद धीमी है। खरीदे गए धान के बदले अभी तक सिर्फ 105 किसानों को ही भुगतान किया जा सका है। इस संबंध में पलामू जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों का डाटा फ्रीज होने में देरी हो रही है, जिस कारण भुगतान में विलंब हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुख्ती के नाम पर अगर कोई पैक्स मनमानी करता है तो संबंधित पैक्स की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

पैक्सों में धान बेचने में हो रही परेशानियों और समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण कई किसान मजबूरी में बिचौलियों को कम कीमत पर धान बेच रहे हैं, जहां उन्हें तुरंत नकद भुगतान मिल जा रहा है। किसानों का कहना है कि पैक्सों में धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जबकि इसकी प्रक्रिया जटिल होने के कारण भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, कुछ मामलों में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं के कारण भी किसान पैक्सों में धान नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे वे बिचौलियों पर निर्भर होने को मजबूर हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment