मेदिनीनगर।
शहर थाना के टीओपी 2 अंतर्गत कांदु मोहल्ला गैस गोदाम के पास गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अपराधियों के द्वारा नवीन प्रसाद (उम्र 45)तथा अजीत गुप्ता(उम्र 52) को गोली मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगो तथा पुलिस के मदद से मेदिनीनगर के एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया। इस घटना में अजीत गुप्ता खतरा से बाहर है जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा रेफर कर दिया गया है। नवीन प्रसाद पूर्व मुखिया रह चुके है तथा निवर्तमान पार्षद सुषमा अहूजा के पति है। नवीन प्रसाद गुरुवार सुबह क्षेत्र में कंबल वितरण पर बात करने निकले थे, तभी अपराधियों के द्वारा गोली से हमला कर दिया गया। नवीन प्रसाद बचने के लिए बगल के दुकान में गए वहां भी अपराधियों के द्वारा गोली चलाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार टीओपी टू प्रभारी तथा टीओपी एक प्रभारी मौक़े पर पहुंचे तथा घटना की जांच प्रारंभ कर दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से 9mm के दो गोखा भी बरामद किया गया है।
अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा की पलामू पुलिस अधीक्षक सख्ती से पेश आए, जब तक अपराधियों से सख्ती से पेश नहीं आएगी अपराध नहीं रुकेगा।
टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की पुलिस मामले की जांच की जा रही है इस घटना में दो लोग घायल है पुलिस हर पहलू पर जांच किया जा रहा है, इस मामले में अगल बगल के लोगों से पूछताछ की जा रही है।






