होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सनातन धर्म को न शस्त्र से डराया जा सकता है, न शास्त्र से मिटाया जा सकता है : देवी कृष्ण प्रिया

On: February 4, 2026 6:51 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा स्थित नवनिर्मित श्री परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिव पुराण कथा में शामिल होने के लिए वृंदावन से पलामू पहुंची देवी कृष्ण प्रिया ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने सनातन धर्म की मजबूती के लिए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया तथा गौहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की अपील की।

देवी कृष्ण प्रिया रेडमा स्थित मंदिर परिसर में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिव पुराण कथा का वाचन कर रही हैं। यह धार्मिक आयोजन 8 फरवरी तक चलेगा। पत्रकारों से बातचीत में देवी कृष्ण प्रिया ने कहा कि अधर्म के नाश के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र का होना भी आवश्यक है। सनातन धर्म का आस्तित्व महान है, जिसे किसी एक परिभाषा में नहीं बांधा जा सकता। यह हवा, जल, प्रकाश, पेड़-पौधों सहित सम्पूर्ण सृष्टि में व्याप्त है।

उन्होंने बढ़ते पाप और नैतिक पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देशभर में आध्यात्मिक कार्यक्रमों की संख्या बढ़ी है, लेकिन लोग उनके मूल उद्देश्य को नहीं अपनाते। धार्मिक कथाएं सुनी तो जाती हैं, लेकिन उन्हें आचरण में नहीं उतारा जाता। लोग अनुदान तो देते हैं, पर स्वयं को धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नहीं करते, जिसके कारण नैतिकता का पतन हो रहा है और पाप बढ़ रहा है।

भगवान परशुराम द्वारा क्षत्रियों के नाश के प्रसंग पर उन्होंने कहा कि परशुराम ने केवल अधर्मी क्षत्रियों का ही संहार किया था। जो धर्म के मार्ग पर चल रहे थे, उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंची। भगवान परशुराम की पूजा अन्य देवी-देवताओं की तुलना में कम होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भगवान के 24 अवतार माने गए हैं, जिनमें से कई के मंदिर तक नहीं हैं। राम और कृष्ण पूर्ण अवतार थे, इस कारण उनकी पूजा सर्वत्र होती है। उन्होंने समाज से वर्गों में बंटने के बजाय उत्कृष्ट और आदर्श बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक पंकज गुप्ता ने गौहत्या और गौ-तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता भगवान की आराध्य हैं और उनकी सेवा होनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यवश पूरे विश्व में गौ-तस्करी के मामलों में भारत दूसरे स्थान पर है।

मौके पर काशी विश्वनाथ, वाराणसी से आए कर्मकांडी विमल दास जी ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में परशुराम सेना भार्गव के जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला, संस्थापक सदस्य अमित तिवारी, मुकेश तिवारी, सदस्य अनिमेश शुक्ला, रंजीत तिवारी, मीडिया प्रभारी नीतेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment