मेदिनीनगर।
नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह ने मंगलवार को वार्ड नंबर 1 सिंगरा कला तथा वार्ड नंबर 2 के बजराहा और पूर्णाडीह में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय निवासियों का अपार समर्थन देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं व नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
हर वार्ड में “रिंकु सिंह जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा। जनसंपर्क के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। समर्थकों का कहना था कि इस बार नगर निगम में बदलाव तय है और विकास के मुद्दे पर जनता एकजुट दिख रही है। इस अवसर पर रिंकु सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सिंगरा कला, बजराहा और पूर्णाडीह की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह जनसैलाब संकेत दे रहा है कि लोग अब विकास और सकारात्मक परिवर्तन चाहते हैं। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
जनसंपर्क अभियान में राकेश कुमार सिंह, किशोर सिन्हा, राहुल कुमार, रौनक कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नीरज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पूजा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, अदिति कुमारी, चंचला कुमारी, रितेश कुमार, रुशील कुमार, सरजू राम, दीपक, वीरेंद्र राम, सच्चिदानंद, राजेंद्र राम, रसेन्द्र राम सहित कई गणमान्य लोग और वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
चुनावी सरगर्मियों के बीच रिंकु सिंह का यह जनसंपर्क अभियान नगर निगम चुनाव में उनकी सक्रियता और जनसमर्थन को दर्शाता






