मेदिनीनगर।
नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अब चरम पर पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में लोकप्रिय मेयर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह ने आज वार्ड नंबर 4 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में जन-संवाद नहीं, बल्कि जनसमर्थन का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ अपनी प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया।
अपार जनसमर्थन:
लोग अपने घरों की छतों और दरवाजों से निकलकर रिंकू सिंह को आशीर्वाद देने पहुंचे। पूरे वार्ड में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
विकास का संकल्प:
जनसभा को संबोधित करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 4 की जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र अब वास्तविक बदलाव और विकास की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है।
मतदाताओं से अपील:
उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 9 “बाल्टी छाप” पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
रिंकू सिंह ने भावुक होते हुए कहा, वार्ड नंबर 4 की सम्मानित जनता ने आज जो स्नेह और भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूँगी। मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि आपके हक की लड़ाई लड़ना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। समर्थकों ने बाल्टी छाप, सबकी छाप” के नारों से पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। आज के इस सफल जनसंपर्क अभियान से विपक्षी खेमों में भी हलचल तेज हो गई है।
इस मौके पर रोहित कुमार, किशोर सिन्हा, राहुल कुमार, बबलू कुमार, शशि कुमार, रौनक कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सोनू सिन्हा, नीरज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पूजा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, अदिति कुमारी, चंचला कुमारी, रितेश कुमार, रुशील कुमार, सरजू राम, दीपक, वीरेंद्र राम, सच्चिदानंद, राजेंद्र राम, रसेन्द्र राम, संजय कुमार, संतोष चौधरी, धीरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग एवं वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
वार्ड नंबर 4 में रिंकू सिंह का शक्ति प्रदर्शन, जनसंपर्क में उमड़ा समर्थन का सैलाब






