मेदिनीनगर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच शुक्रवार को गीता भवन स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप समिति परिसर में राजनीतिक उत्साह चरम पर रहा। मेयर पद की प्रत्याशी रिंकु सिंह ने भव्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर अपने चुनावी अभियान को नई गति दी। उद्घाटन कार्यक्रम उत्तराखंड स्थित बाबा श्री द्वारिका प्रसाद बागवाड़ी हनुमान मंदिर के पुजारी कृष्णा बाबा जी की गरिमामयी उपस्थिति में जय श्री राम के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। फीता काटने के बाद रिंकु सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शहर के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए आधारभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बाल्टी छाप पर वोट देने की अपील
अपने संबोधन में मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह ने नगर निगम क्षेत्र की जनता से अपील की कि मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य और तेज विकास के लिए क्रम संख्या 09 पर स्थित ‘बाल्टी छाप’ पर अपने कीमती मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता का प्रत्येक वोट शहर की तस्वीर और तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।
विकास को लेकर स्पष्ट विजन रिंकु सिंह ने अपने विजन को साझा करते हुए शहर को हाईटेक बनाने, दो फेज की जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कर घर-घर पानी पहुंचाने, बेहतर जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ करने, सुव्यवस्थित बाजार निर्माण तथा रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
प्रमुख झलकियां
नारेबाजी: जय श्री राम’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समर्थन: में वरिष्ठ समाजसेवियों और युवाओं ने रिंकु सिंह के समर्थन में एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में लोगों में जीत को लेकर जबरदस्त विश्वास और उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का संचालन परिमल प्रसून ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विकास सिंह ने दिया। इस मौके पर विजयानंद सरस्वती , उत्तराखंड के बाबा द्वारिका प्रसाद बागवाड़ी, राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह), प्रभा देवी, हरिबंश प्रभात, अदिति कुमारी, दिनेश कुमार द्विवेदी, प्रदीप सिन्हा, किशोर सिन्हा, राहुल कुमार, संतोष चौधरी, नागेंद्र पाल, श्याम बिहारी राय, निलेंद्र सिंह, विकास सिंह, अंकित, गुड़िया देवी, पूजा देवी, मुकेश, गोपाल, देवदास, जयशंकर श्रीकांत, दीपक, धीरेंद्र, जितेंद्र, रौनक, रितेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।






