होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, इंटरनेशनल नंबर से दी गई धमकी

On: January 13, 2026 8:35 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित कपड़ा दुकान स्मार्ट लुक के संचालक से प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांग का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दुकान संचालक शहर थाना पहुंचे और पूरे मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया।
संचालक ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि उससे फोन के माध्यम से पैसे की मांग की गई जिसके बाद उसने तत्काल शहर थाना में संपर्क कर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञात हो की पूर्व में भी प्रिंस खान के नाम पर एक सोना व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, तथा उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने शहर थाना प्रभारी को आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि रंगदारी और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रिंस खान ने इंटरनेशनल नंबर से कपड़ा कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजकर धमकी दी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment