होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने शाहपुर विवेकानंद चौक में किया माल्यार्पण, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

On: January 12, 2026 12:49 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो पलामू जिला अध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता ने की।

इस अवसर पर नगर निगम के प्रथम मेयर अरुण शंकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया—“जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, तब तक रुको मत, थको मत।” उन्होंने कहा कि युवाओं के बिना देश की प्रगति को गति नहीं मिल सकती। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म और विज्ञान जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं।

वहीं, जिला अध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि यह संकल्प का दिन है और स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। आज का युवा ऊर्जा से भरपूर है और देश को बदलने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर निगम के प्रथम मेयर अरुण शंकर उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिला मंत्री मंजू गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, जिला आईटी सेल प्रमुख शुभम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल, शशि भूषण पांडे, छोटू सिन्हा, युवा मोर्चा के शैलेश सिंह, चंद्रकांत सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलू चंद्रवंशी, नंदलाल गुप्ता, आनंद गुप्ता, राजेंद्र राम, बिट्टू तिवारी, दीपक सिंह, मणि कुमार, राजेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment