मेदिनीनगर (डाल्टनगंज):
रौनियार युवा मंच, डाल्टनगंज के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के महापौर, उप महापौर एवं रौनियार समाज से जुड़े वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर महापौर अरुणा शंकर एवं उप महापौर मनोज सिंह को रौनियार समाज की ओर से अंगवस्त्र, चुनरी और श्री रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं वार्ड संख्या 8 की पार्षद पुष्पा देवी एवं वार्ड संख्या 9 के पार्षद सोनू प्रसाद गुप्ता को भी समाज की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्य कुमार गौरव ने बताया कि वर्तमान समय में डाल्टनगंज शहरी क्षेत्र में रौनियार समाज का विस्तार हो रहा है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1000 से अधिक रौनियार परिवार निवास करते हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद राजनीति में समाज की भागीदारी अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समाज में जागरूकता बढ़ रही है और लोग संगठित होकर आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग अब राजनीति में रुचि दिखा रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है। उन्होंने इसे समाज की एकता और बढ़ती भागीदारी का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट शंकर गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, अरुण गुप्ता, शक्ति गुप्ता, कमल गुप्ता, बिनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता, राजू गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, रोशन गुप्ता, सोनू गुप्ता, अरविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
डाल्टनगंज में रौनियार समाज ने महापौर, उप महापौर व वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित






