होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पांच सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का एक दिवसीय भूख हड़ताल, कामकाज ठप सरकार को दी कड़े आंदोलन की चेतावनी

On: December 9, 2025 2:41 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध कार्यक्रम झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।धरना स्थल पर फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई के अध्यक्ष विशुन राम, माना राम, अंकित, मनोज, संजय, कारो, प्रमोद, गोविंद, पवन, कैलाश तिवारी, छोटे लाल गुप्ता, दुलारी देवी, अनिता देवी, अखिलेश राम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता और सदस्य मौजूद थे।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से कई बार आश्वासन, विभिन्न स्तरों पर बैठकों और मंत्रियों के साथ लिखित समझौतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों की विस्तार से जानकारी दी जिसमे 1. दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण, 2. वेतन संरचना में सुधार, 3. सेवा शर्तों में स्पष्टता और व्यवहारिकता, 4. पदोन्नति नीति लागू करना, 5. कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी कर्मचारियों के अनुसार ये मांगें वर्षों से लंबित हैं। भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में निगम कर्मियों की भागीदारी रही। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और कहा कि नगर निगम सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और कई आवश्यक सेवाओं का संचालन करता है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को स्थायी सुरक्षा और उचित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। हड़ताल के कारण निगम का सामान्य कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। कई विभागों में कार्य बंद रहा, जिससे कार्यालय आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। बंद काउंटरों और अधिकारियों की अनुपस्थिति का सीधा असर आम जनता को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ा।कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विशुन राम ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन आंदोलन जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment