
मेदिनीनगर।
शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन मैरेज हॉल के पीछे नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति चंदन कुमार चन्द्रवंशी, ससुर बबलू चन्द्रवंशी एवं सास को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में बीते रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शहर थाना प्रभारी ज्योति रजवार ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ज्ञात हो की बीते शनिवार दोपहर नवविवाहिता रिचा देवी का शव उसके ससुराल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। घटना के समय घर में परिवार का कोई वयस्क सदस्य मौजूद नहीं था।
परिजन बाहर गए थे, पति था ड्यूटी पर था, जानकारी के अनुसार बड़ी गोतनी के इलाज के लिए सास, ससुर और भसुर रांची गए हुए थे, जबकि पति चंदन कुमार चन्द्रवंशी गढ़वा जिले के रंका में ड्यूटी पर था। घर में केवल एक छोटी बच्ची और तीन महीने की दुधमुंही बेटी मौजूद थी।
घटना के बाद बच्ची के रोने से हुआ खुलासा
घटना के बाद घर से बच्ची के लगातार रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो रिचा देवी का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद लोगों के द्वारा शहर थाना को सूचना दी गई।
पारिवारिक विवाद बताया जा रहा कारण
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा आपसी पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी और डेढ़ वर्ष के वैवाहिक जीवन में अक्सर विवाद होता रहता था। दो-तीन बार पंचायत भी हुई, लेकिन रिश्तों में आई कड़वाहट दूर नहीं हो सकी।
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया की नवविवाहिता के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच चल रही है। महिला के पिता ने दहेज लो लेकर परेशान करने का लगाया है आरोप।






