होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रामगढ़ के उड़रीटाड़ में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर के दीवार में हुआ छेद, दो गंभीर रूप से झुलसे

On: March 19, 2026 9:05 AM
Follow Us:

रामगढ़/पलामू।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार पंचायत अंतर्गत उड़रीटाड़ गांव में गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घायलों का इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कृष्णा चन्द्रवंशी के मकान में हुई। उस समय वे अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर गए हुए थे। घर पर उनका 15 वर्षीय पोता वृजभान कुमार मौजूद था, जो रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बालू और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर ज्ञानी मोची और अरुण मोची गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, कुछ अन्य लोगों के हाथ-पैर मामूली रूप से झुलस गए, जिनका इलाज गांव में ही किया गया।

विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर की लगभग 10 इंच मोटी दीवार में छेद हो गया, जबकि सीढ़ी की छत का एलबेस्टर भी उड़ गया। हालांकि, समय रहते लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर एचपी कंपनी का था, जिसे एक सप्ताह पहले ही भरवाया गया था।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment