होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

प्रेम, विश्वास और अध्यात्म जीवन के मूल मंत्र – प्राचार्य

On: January 12, 2026 1:00 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर.
जनता शिवरात्रि महाविद्यालय, मेदिनीनगर में युवा दिवस के अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान एंव संचालन प्रधान सहायक राजीव मुखर्जी ने किया। शुरुआत युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी 163 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । मौके पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान ने कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओं के ह्रदय सम्राट थे और उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं उन्होंने जीवन के लिए प्रेम , विश्वास और अध्यात्म की आवश्यकता पर बल दिया जो जीवन का मुल मंत्र है । मौके पर डॉ किरण, डॉ प्रमोद कुमार, सहायक प्राध्यापक अंजली कुमारी,प्रधान सहायक राजीव मुखर्जी, कमलेश कुमार पाण्डेय,मो. मुजफ्फर आलम,सचीन कुमार,सुशांत सिंह, संजीव दफतुवार, प्रकाश राय ने संबोधित किया। मौके पर शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एंव काफी विद्यार्थी उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment