मेदिनीनगर।
मेदिनीनगर पांकी मुख्य रोड पर पिपरा कोनवाई में रविवार शाम स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल चालक तथा सवार गंभीर रूप से घायल। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार दोनों घायल नुरू निवासी भरत साव (उम्र 28), ब्यास यादव (उम्र26) है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से मेदिनीनगर के एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्रारंभिक जांच में शंभु साव के पुत्र भरत साव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं चिकित्सकों के द्वारा। व्यास यादव को भी मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच चुके है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
पांकी थाना प्रभारी राकेश रंजन ने बताया की घटना के समय कुल तीन लोग घायल थे, जिसमे स्कार्पियो का चालक भी घायल था, सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा दो को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन को घटना स्थल से लाकर थाना परिसर में रखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।





