
हैदरनगर (पलामू)।
रविवार को लगभग चार बजे हैदरनगर थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुकही निवासी गुड्डु कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता नरेश मेहता के दुकान पर छापामारी कर 3.270 किलोग्राम गाजा बरामद किया। अपने राशन दुकान की आड़ में गांजा छुपाकर रखता है तथा उसकी खरीद-बिक्री करता है।
इस छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (परी०) श्री राजीव रंजन के द्वारा किया गया जब गठित छापामारी दल द्वारा ग्राम कुकही स्थित गुड्डु कुमार की राशन दुकान पर छापामारी की गई तो छापामारी के दौरान दुकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के थैले में रखा 3.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। इसके उपरांत आरोपी गुड्डु कुमार को मौके से विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में हैदरनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस छापामारी दल में शामिल सदस्य पुलिस उपाधीक्षक (परि०) श्री राजीव रंजन , पु० नि० सह अंचल निरीक्षक हुसैनाबाद श्री विनोद राम, धनंजय गोप,अमर सिंह, हैदरनगर थाना, हैदरनगर थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।






