होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

कनकनी से जूझ रहे पलामू में अलाव की व्यवस्था के लिए चार लाख रुपये जारी जिले भर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, अस्पतालों के पास रोज जलेंगे अलाव

On: December 13, 2025 5:45 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। पलामू में लगातार बढ़ती ठंड और कनकनी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चार लाख रुपये आवंटित किए हैं। जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पैदल राहगीर, फुटपाथी दुकानदार, रिक्शा व ऑटो चालक सहित आम नागरिकों को राहत देने के लिए प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है।

आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जय राम सिंह यादव ने बताया कि सरकार से मिली राशि का उप-आवंटन नगर निगम, नगर परिषदों, नगर पंचायतों और सभी अंचलों के अंचल अधिकारियों (सीओ) को कर दिया गया है।

मेदिनीनगर नगर निगम को 25 हजार रुपये, हुसैनाबाद और छतरपुर नगर पंचायत को 15-15 हजार रुपये, हरिहरगंज नगर पंचायत को 10 हजार रुपये मिले हैं। वहीं मेदिनीनगर, चैनपुर, पाटन और पांकी अंचलों को 20-20 हजार रुपये तथा सतबरवा, लेस्लीगंज, उंटारी रोड, तरहसी, मनातू, छतरपुर, नावा बाजार, नौडीहा बाजार, विश्रामपुर, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, पड़वा, पांडू और हैदरनगर अंचल को 15-15 हजार रुपये उप-आवंटित किए गए हैं।

नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रमोद उरांव ने बताया कि आवंटित राशि के अलावा निगम अपनी ओर से भी शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर रहा है। शाम 4 बजे से ही कनकनी शुरू हो जाने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। रात 7 बजे के बाद सड़कों पर आवागमन कम हो जाता है और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

जिला प्रशासन ने सभी निकायों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment