मेदिनीनगर।
वार्ड नंबर 5 की पूर्व वार्ड पार्षद एवं वर्तमान वार्ड पार्षद प्रत्याशी नीरा देवी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर उन्होंने अपने आवास से ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों समर्थकों के साथ सदर प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला और अंचलाधिकारी (सीओ) के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाजसेवी राजू तिर्की समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समर्थक उपस्थित थे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और समर्थन का माहौल देखने को मिला।
नामांकन के बाद नीरा देवी ने बताया कि वे पूर्व में भी वार्ड पार्षद रह चुकी हैं और इस बार जनता के आग्रह पर पुनः चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे डिप्टी मेयर पद के लिए भी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। नीरा देवी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड में लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा और हमारे पति का जीवन इस क्षेत्र की जनता को समर्पित है। जनता का सुख-दुख ही हमारा सुख-दुख है। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य पोखरहा क्षेत्र को शहर के समान सुव्यवस्थित और विकसित बनाना है। आने वाले समय में वार्ड में केवल विकास कार्य ही किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 5 की पूर्व पार्षद नीरा देवी ने किया नामांकन, डिप्टी मेयर पद की भी जताई दावेदारी






