होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने खोले पत्ते, डिप्टी मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी

On: January 29, 2026 6:48 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने डिप्टी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। मनोज सिंह ने बताया कि उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में सीधे जनता के बीच जाएं, लेकिन आरक्षण की नई व्यवस्था के कारण परिस्थितियां बदल गईं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में जनता से मिले अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास ने हमेशा उन्हें मजबूती दी है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे राजनीति में शुचिता, नैतिकता और सिद्धांतों के पक्षधर रहे हैं। केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से अपनी पत्नी या परिवार की किसी महिला सदस्य को “डमी कैंडिडेट” बनाकर जनता पर निर्णय थोपना उन्हें स्वीकार नहीं है।
पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए मनोज सिंह ने कहा कि अब तक विकास कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक ही सीमित रहा है, जबकि शहर के कई इलाकों की लगातार उपेक्षा होती रही। नगर निगम में नए क्षेत्रों के जुड़ने के बावजूद आज भी कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि इस बार डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत पार्षदों द्वारा किया जाएगा। ऐसे में वे वार्ड संख्या 21 या 23 से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ेंगे और फिर डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।

मनोज सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे उपेक्षित वार्डों तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे और नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाएंगे, ताकि शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके।
प्रेस वार्ता के दौरान मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह, राजू खान, रामलाल सोनी, नवीन तिवारी, बीरबहादुर सिंह, राकेश सिंह, डब्लू खान, राजू सोनी, सोनु सिंह, उत्तम सिंह, मुकेश सिंह, प्रवीन तिवारी, गोपाल मिश्रा, अभय कुमार सहित कई समर्थक मौजूद थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment